Varanasi News: जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठी महिला, खुद को जज बताकर देने लगी निर्देश

वाराणसी। वाराणसी जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक महिला जिला न्यायाधीश के अदालत कक्ष में पहुंच गई और उनकी कुर्सी पर बैठकर खुद को न्यायाधीश बताने लगी। इस दौरान उसने वहां मौजूद लोगों को निर्देश भी देने शुरू कर दिए। समय रहते अदालत परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव आशीष सिंह के अनुसार, घटना के समय जिला न्यायाधीश अवकाश पर थे। इसी दौरान महिला अदालत कक्ष में पहुंची और न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठकर स्वयं को जिला न्यायाधीश बताने लगी।

यह भी पढ़े - Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता

अदालत में पहले से लंबित है महिला का मामला

जानकारी के मुताबिक, महिला का एक मामला उसी अदालत में लंबित है और वह अपने केस के सिलसिले में अक्सर अदालत परिसर आती रहती थी। घटना की सूचना मिलने पर अदालत में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल रोककर कैंट थाने पहुंचाया।

पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा गया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला के व्यवहार से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल, मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News : अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले सीएम योगी, कहा- ‘बेटी तो बेटी होती है’ Azamgarh News : अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले सीएम योगी, कहा- ‘बेटी तो बेटी होती है’
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ...
Ballia News : राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस
Ballia News: चकबंदी मामलों में लापरवाही पर डीएम सख्त, सभी सीओ को जारी होगा शो-कॉज नोटिस
Fatehpur News: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Deoria News: बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.