Kushinagar News: पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम झरही टोला में पारिवारिक विवाद के बाद एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, झरही टोला निवासी किरन की शादी वर्ष 2019 में भतहवा निवासी मिथुन के साथ हुई थी। शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद किरन नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े - कुशीनगर में दो बहनों की हत्या का आरोप, पिता समेत परिजनों पर ऑनर किलिंग का मामला दर्ज

परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पिता जयराम निषाद, निवासी पश्चिमी चंपारण (बिहार), मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।

सूचना पर विशुनपुरा थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: यूपी के 1.5 लाख युवाओं को मिलेगी फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग, एनएसई से हुआ समझौता UP News: यूपी के 1.5 लाख युवाओं को मिलेगी फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग, एनएसई से हुआ समझौता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को अब रोजगारपरक कौशल के साथ-साथ वित्तीय प्रबंधन की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दिशा...
UP Police Modernization: अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस होगी यूपी पुलिस, योगी सरकार ने 87.15 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
Kushinagar News: पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत
Lakhimpur Kheri News: बेटी से शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार करने पर बार्बर की चाकू से गोदकर हत्या
UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश में 65 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की होगी भर्ती, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.