Lucknow News: जन्नत बार के बाहर हवाई फायरिंग से सनसनी, बाउंसरों से विवाद के बाद मुख्य आरोपी फरार

लखनऊ। राजधानी के पॉश क्षेत्र सुशांत गोल्फ सिटी थाना इलाके में स्थित जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर देर रात हवाई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। यह वारदात शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:26 बजे मिलेनियम सिटी के पास हुई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सुशांडी निवासी सौरभ सिंह चौहान अपने साथियों सुधांशु यादव, अमन यादव और विनायक यादव के साथ दो कारों से जन्मदिन की पार्टी मनाने जन्नत बार पहुंचा था। पार्टी के दौरान सौरभ ने बार के कंसोल पर चढ़कर डांस करने की कोशिश की, जिस पर बाउंसरों ने उसे रोक दिया।

यह भी पढ़े - अच्छे जनप्रतिनिधि विकास की गारंटी, माफिया केवल शोषण करते हैं : मुख्यमंत्री योगी

इसी बात को लेकर सौरभ और उसके साथियों की बाउंसरों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बार प्रबंधन ने उन्हें बाहर निकलने के लिए कहा। आरोप है कि बाहर आते ही सौरभ सिंह चौहान ने अपनी काली स्कॉर्पियो से असलहा निकाला और हवाई फायरिंग कर दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया। फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि विवाद के दौरान कुछ बाउंसरों को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी सौरभ सिंह चौहान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News : अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले सीएम योगी, कहा- ‘बेटी तो बेटी होती है’ Azamgarh News : अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले सीएम योगी, कहा- ‘बेटी तो बेटी होती है’
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ...
Ballia News : राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस
Ballia News: चकबंदी मामलों में लापरवाही पर डीएम सख्त, सभी सीओ को जारी होगा शो-कॉज नोटिस
Fatehpur News: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Deoria News: बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.