इन 5 जगहों पर मिलेगा नेचर ब्यूटी का मजा

चिलचिलाती गर्मी के बाद अब मानसून आ रहा है. जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. ऐसे में मानसून का मौसम आपके लिए घूमने के लिए भी परफेक्ट है. मानसून में आपको नेचर की ब्यूटी का मजा लेना है, तो ये 5 जगह आपको जरूर घूमनी चाहिए.

महाबलेश्वर

मानसून में आपको घूमने के लिए महाराष्ट्र के महाबलेश्वर जरूर जाना चाहिए. यहां आप हरे भरे जंगलों की खूबसूरती के साथ वेन्ना लेक पर बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं. इसके साथ ही यहां आपको बेहद सुंदर नजारे मिलेंगे.

कूर्ग 

केरल के कूर्ग में आपको बारिश के मौसम में खूब मजा आएगा. इस जगह को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. यहां आपको कॉफी के बड़े- बड़े बागान देखने को मिलेंगे. एबी फॉल्स और मंडलपट्टी यहां के फेमस व्यू प्वाइंट हैं.

मेघालय

बारिश के मौसम में अगर आपको नेचर ब्यूटी देखनी है, तो आपको बादलों के घर यानी मेघालय जरूर जाना चाहिए. यह सबसे ज्यादा बारिश होने वाली जगहों में से एक है. यहां के झरनों के नजारे बेहद खूबसूरत हैं.
ऊटी 

तमिलनाडु की इस जगह का मौसम बेहद सुहावना है. ऊटी को साउथ इंडिया का प्रमुख हिल स्टेशन माना जाता है. यहां आपके घूमने के लिए बोटैनिकल गार्डन, ऊटी लेक और डोड्डाबेट्टा पीक अच्छी जगह हैं.

मुन्नार

गर्मी से परेशान होकर मानसून में घूमने का प्लान है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. यहां आपको चाय के बागान मिलेंगे. साथ ही यहां अट्टुकल वॉटरफॉल्स का मजा ले सकते हैं और एराविकुलम नेशनल पार्क भी जरूर घूमें.

खबरें और भी हैं

Latest News

25 साल पूरे होने पर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का जश्न, ज़ी सिनेमा, ज़ी बॉलीवुड और ज़ी स्टूडियोज़ करेंगे खास प्रसारण 25 साल पूरे होने पर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का जश्न, ज़ी सिनेमा, ज़ी बॉलीवुड और ज़ी स्टूडियोज़ करेंगे खास प्रसारण
मुंबई। पच्चीस साल पहले आई एक ऐसी फिल्म, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े बल्कि भारतीय सिनेमा...
Ballia News : बांसडीह में अधिवक्ता के दरवाजे से सेकेंडों में चोरी हुई बाइक, CCTV में कैद हुआ चोर
Ballia News : पांच वर्षीय बालिका के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News : शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया शरणागति और संगति का महत्व, देर रात किए भृगु व बालेश्वर मंदिर के दर्शन
Azamgarh News : अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले सीएम योगी, कहा- ‘बेटी तो बेटी होती है’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.