Lakhimpur Kheri News: बेटी से शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार करने पर बार्बर की चाकू से गोदकर हत्या

लखीमपुर खीरी। जिले के गोला कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर सांडा गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दाढ़ी-बाल बनाने का काम करने वाले मोहम्मद सलीम की कुछ लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के हजारतपुर निवासी दानिश अपनी बेटी की शादी सलीम से कराने का दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि सलीम द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने चार दिन पहले गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

आरोप है कि शुक्रवार रात दानिश अपने साथियों के साथ सलीम के घर पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: यूपी के 1.5 लाख युवाओं को मिलेगी फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग, एनएसई से हुआ समझौता UP News: यूपी के 1.5 लाख युवाओं को मिलेगी फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग, एनएसई से हुआ समझौता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को अब रोजगारपरक कौशल के साथ-साथ वित्तीय प्रबंधन की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दिशा...
UP Police Modernization: अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस होगी यूपी पुलिस, योगी सरकार ने 87.15 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
Kushinagar News: पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत
Lakhimpur Kheri News: बेटी से शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार करने पर बार्बर की चाकू से गोदकर हत्या
UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश में 65 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की होगी भर्ती, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.