Ballia News: चकबंदी मामलों में लापरवाही पर डीएम सख्त, सभी सीओ को जारी होगा शो-कॉज नोटिस

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और प्रत्येक पुराने मुकदमे की अलग फाइल बनाकर कार्ययोजना तैयार की जाए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद के कुल 37 चकबंदी गांवों में से 30 गांवों में 10 वर्ष से अधिक पुराने मामले लंबित हैं। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से इन मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े - टीईटी परीक्षा देने जा रही महिला घायल, बाइक चालक की सड़क हादसे में मौत

डीएम ने विभिन्न तहसीलों में चकबंदी मुकदमों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने चकबंदी अधिकारियों (सीओ) को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर सभी संबंधित सीओ को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि राजस्व एवं चकबंदी संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांवों में नियमित रूप से चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। एसीओ और सीओ को अपने कार्यक्षेत्र की तहसीलों में नियमित रूप से बैठकर जनसुनवाई करने तथा लंबित मामलों की सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ गुलशन जी, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समेत चकबंदी विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.