खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का जिम वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'शर्म नहीं आती, भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हो!'

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक जिम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है और दोनों को जमकर ट्रोल किया है।

जिम वीडियो से फिर विवाद

वीडियो में खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी जिम वियर में दिखाई दे रहे हैं और एक भोजपुरी गाने पर रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं। यह देखकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें निशाने पर लिया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम करने पर तुले हैं।

यह भी पढ़े - अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में

एक यूजर ने लिखा, 'शर्म नहीं आती? बीवी-बच्चे बड़े हो गए हैं, घर जाकर क्या मुंह दिखाते होगे!' वहीं, दूसरे ने कहा, 'भोजपुरी का नाम खराब कर रहे हो, खेसारी वैसे भी पढ़े-लिखे नहीं हैं।'

पहले भी हुए थे ट्रोल

यह पहली बार नहीं है जब खेसारी और आकांक्षा विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आकांक्षा एक्सरसाइज के दौरान खेसारी के करीब दिख रही थीं। इस वीडियो पर भी दोनों को खूब आलोचना का सामना करना पड़ा था।

https://www.instagram.com/reel/DCViAmbidZ9/?igsh=Zmh0Mml4bGduOThz

आकांक्षा का भोजपुरी में डेब्यू

आकांक्षा पुरी ने फिल्म 'राजाराम' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। इस फिल्म में खेसारी भगवान राम की भूमिका में हैं। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज 'Dons & Darlings' भी रिलीज हुई थी। आकांक्षा और खेसारी का गाना 'Latak Jaiba' भी चर्चा में रहा।

खेसारी की फिल्मों की बात

खेसारी लाल यादव, जो पहले ही कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, हाल ही में 'रंग दे बसंती' फिल्म में दिखे थे। लेकिन उनके जिम वीडियो ने एक बार फिर से फैंस को निराश कर दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.