Deoria News: बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद कर शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक से लगभग सात दर्जन गत्तों में छिपाकर रखी गई शराब जब्त की है। इस मामले में ट्रक चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि देवरिया की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया और संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।

जांच के दौरान ट्रक के चालक केबिन के ऊपर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त बॉक्स से ‘ऑफिसर्स चॉइस’ ब्रांड की अंग्रेजी शराब के करीब सात दर्जन गत्ते बरामद हुए। पुलिस ने ट्रक और शराब की खेप को जब्त कर लिया।

सलेमपुर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सीवान जिले के रहने वाले अनूप चौहान और अरुण पासवान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सलेमपुर कोतवाली में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.