Ballia News: बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

बलिया। बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में 14 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। कथा स्थल समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

दिऊली स्थित बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर के समीप अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 8 जून से श्री शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। 15 जून तक चलने वाली इस धार्मिक कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर शिव कथा का श्रवण कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News: 14 जून को होगी यूपीपीएससी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा, 13 केंद्रों पर 5643 अभ्यर्थी होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रशासन ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला 14 जून को वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए बलिया के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर करीब तीन बजे बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर परिसर, दिऊली पहुंचेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष लगभग एक घंटे तक कथा स्थल पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह भगवान शिव की कथा का श्रवण करेंगे तथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी" राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी"
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या...
Hardoi News: बीएसए कार्यालय से 61 शिक्षकों की पत्रावलियां गायब, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Badaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 21 यात्री घायल; एक यात्री का पैर कटा
राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी
UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.