Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले— विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये से अधिक की 163 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि देश के विकास का मिशन महिलाओं की भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री ने 1050 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 48 पूर्ण हो चुकी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, जबकि लगभग 5300 करोड़ रुपये की 112 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़े - Varanasi News : युवती का जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म का आरोपी रुस्तम गिरफ्तार

मुख्य परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में रेल ओवर ब्रिज, भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाला जल शोधन संयंत्र शामिल हैं।

नई परियोजनाओं में अमृत 2.0 के तहत 13 सीवरेज और जलापूर्ति योजनाएं, श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला अस्पताल में 500 बेड का मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, भोजूबीर और सिगरा में मार्केट कॉम्प्लेक्स व ऑफिस स्पेस का निर्माण प्रमुख हैं।

इसके अलावा 198 बेड वाले अस्पताल का पुनर्विकास, 100 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट पर पर्यटन सुविधाओं का विकास भी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी के रामनगर में एकीकृत मंडलीय कार्यालय, नगर निगम कार्यालय भवन, सरकारी बाल आश्रय गृह और किशोर न्याय बोर्ड की भी आधारशिला रखी।

उन्होंने बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दूध आपूर्तिकर्ताओं को बोनस के रूप में 105 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। साथ ही वाराणसी जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना की भी आधारशिला रखी, जिसमें गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विशाल महिला महासम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी मां गंगा, मां अन्नपूर्णा और मां श्रृंगार गौरी की दिव्य शक्ति की नगरी है। आज का अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव है।

उन्होंने कहा, “विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति है। महिलाओं को सशक्त बनाकर ही देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न सिर्फ भौतिक विकास के प्रतिमान स्थापित कर रहा है, बल्कि समग्र विकास की अवधारणा को भी साकार कर रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभ ही नहीं, बल्कि नेतृत्व की नई दिशा भी दी है।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल...
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले— विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति
Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Ballia News : गोड़ जाति प्रमाण पत्र की मांग पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को SDM का नोटिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.