Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये से अधिक की 163 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने 1050 करोड़ रुपये से अधिक लागत की पूरी हो चुकी 48 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, जबकि लगभग 5300 करोड़ रुपये की 112 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़े - Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले— विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति

मुख्य आधारभूत परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवर ब्रिज का उद्घाटन तथा भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण शामिल है।

जिन 112 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें अमृत 2.0 योजना के तहत 13 सीवरेज और जलापूर्ति योजनाएं, श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला अस्पताल में 500 बेड का मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और भोजूबीर व सिगरा में मार्केट कॉम्प्लेक्स व ऑफिस स्पेस का निर्माण प्रमुख हैं।

इसके अलावा तालाबों के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार, 198 बेड वाले अस्पताल का पुनर्विकास, 100 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण तथा अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट सहित प्रमुख घाटों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास की परियोजनाएं भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी के रामनगर में एकीकृत मंडलीय कार्यालय, नगर निगम कार्यालय भवन, सरकारी बाल आश्रय गृह और किशोर न्याय बोर्ड की भी आधारशिला रखी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दूध आपूर्तिकर्ताओं को बोनस के रूप में 105 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी हस्तांतरित की।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने वाराणसी जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना की भी आधारशिला रखी, जिसमें गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण भी शामिल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल...
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले— विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति
Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Ballia News : गोड़ जाति प्रमाण पत्र की मांग पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को SDM का नोटिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.