Ballia News : एनएच-31 पर टेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

बलिया : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिहार के बक्सर जिले के इमलीपुर, थाना सेमरी निवासी अजीत कुमार राय (27) पुत्र शंकर राय के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े - बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि अजीत ब्यासी पुल के रास्ते नरही थाना क्षेत्र के सुरापाली स्थित अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे।

इसी दौरान रामपुर चीट गेट के समीप उनकी बाइक अचानक सामने चल रहे टेलर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चितबड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल...
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले— विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति
Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Ballia News : गोड़ जाति प्रमाण पत्र की मांग पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को SDM का नोटिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.