- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
Ballia News : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
On
बलिया : नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ा गांव चट्टी पर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़े - Ballia News : गोड़ जाति प्रमाण पत्र की मांग पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को SDM का नोटिस
बताया जा रहा है कि राजाराम अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ताड़ी बड़ा गांव चट्टी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही राजाराम ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबरें और भी हैं
Ballia News : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
By Parakh Khabar
Ballia News : एनएच-31 पर टेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
28 Apr 2026 21:31:16
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
