Varanasi News : कार की टक्कर के बाद विवाद, ग्रामीणों ने चालक को पीट-पीटकर मार डाला

वाराणसी : फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घमहापुर में सड़क किनारे बर्तन धो रही एक महिला को कार से टक्कर लगने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों और ग्रामीणों ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर घमहापुर निवासी बिंदू देवी (40) को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई।

यह भी पढ़े - Varanasi News : 28 अप्रैल को काशी आएंगे पीएम मोदी, 6000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

घटना के बाद कार चालक मनीष सिंह, जो घमहापुर का ही निवासी था, को महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि मनीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर फूलपुर थाना पुलिस ने 8 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और थाना फूलपुर की संयुक्त टीम लगातार दबिश दे रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.