Varanasi News : युवती का जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म का आरोपी रुस्तम गिरफ्तार

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिगरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवती का जबरन धर्मांतरण कराकर दुष्कर्म करने के आरोपी रुस्तम को श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के खिलाफ सिगरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 87, 123 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े - गर्मी में यात्रियों को राहत: कानपुर-आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से चलेगी, बलिया में भी ठहराव

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 21 अप्रैल को अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी। 22 अप्रैल को पुलिस ने तलाश कर युवती को बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया।

हालांकि, जब पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, तो मामला गंभीर निकला। 23 अप्रैल को पीड़िता के माता-पिता की ओर से दी गई दूसरी तहरीर में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

पीड़िता ने बताया कि 21 तारीख को उसका भाई उसे विद्यालय छोड़कर चला गया था। कुछ देर बाद रुस्तम वहां पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अंबेडकर नगर ले गया।

वहां एक मजार पर उसे जबरन पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद उसका नाम बदलकर ‘आफरीन बानो’ रखते हुए उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।

आरोप है कि उसी दिन रुस्तम ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में वह उसे कोर्ट में शादी करने के लिए ले गया, लेकिन पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया।

सिगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.