- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : मजदूर की बेटी चांदनी ने हाईस्कूल में 95.33% अंक लाकर बढ़ाया मान, साइकिल देकर किया सम्म...
Ballia News : मजदूर की बेटी चांदनी ने हाईस्कूल में 95.33% अंक लाकर बढ़ाया मान, साइकिल देकर किया सम्मानित
बिल्थरारोड, बलिया : मेहनत, लगन और हौसले के दम पर कसेसर करौंधी गांव की बेटी चांदनी चौहान ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। आर्थिक तंगी के बावजूद चांदनी की इस शानदार सफलता ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने चांदनी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि वह इंटरमीडिएट में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी तो उसे स्कूटी भेंट की जाएगी।
चांदनी, मनोज चौहान की पुत्री हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
चार भाई-बहनों में चांदनी दूसरे स्थान पर हैं। सीमित संसाधनों के बीच हासिल की गई यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है।
चांदनी आर्यभट्ट झकरी इंटर कॉलेज कसेसर की छात्रा हैं, जबकि उनका परीक्षा केंद्र सुदामा सुखराज इंटर कॉलेज पूरा में बनाया गया था।
सम्मान समारोह के दौरान गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी चांदनी की मेहनत और सफलता की सराहना की।
