Hamirpur News : बारात जा रही वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हे के भाई समेत 4 की मौत

हमीरपुर : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे।

हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास एनएच-34 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Hamirpur News : महिला से अभद्रता और लात मारने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक वैन को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने फरार ट्रक चालक को ट्रक सहित घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर पीछा कर पकड़ लिया।

हादसे में मृतकों की पहचान वैन चालक कमलेश (45) निवासी डामर गांव, जीतू (30), दूल्हे रमाकांत के छोटे भाई शशिकांत (30) और मोहन (24) के रूप में हुई है।

घायलों में रोहित (19), दिलीप (60) और कमलेश (30) शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.