Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

इनमें वाराणसी से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

यह भी पढ़े - Varanasi News : कार की टक्कर के बाद विवाद, ग्रामीणों ने चालक को पीट-पीटकर मार डाला

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह कदम धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिशीलता दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वाराणसी और अयोध्या देश के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र हैं, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मुंबई और पुणे जैसे महानगरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि बनारस-हडपसर सेवा से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंच आसान होगी, जबकि अयोध्या-मुंबई सेवा से श्रीराम मंदिर तक कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

इन ट्रेनों से दैनिक यात्रियों, प्रवासी श्रमिकों और तीर्थयात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस अपनी पहली यात्रा में बनारस से शाम को रवाना होकर अगले दिन देर रात हडपसर पहुंचेगी।

करीब 30 घंटे की इस यात्रा में ट्रेन 18 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड शामिल हैं।

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से शाम को रवाना होकर अगले दिन देर शाम मुंबई एलटीटी पहुंचेगी।

लगभग 28 घंटे की इस यात्रा में यह 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पहली यात्रा के बाद जल्द ही दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

अमृत भारत ट्रेन को आम लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। ये ट्रेनें आरामदायक, सुविधाजनक और किफायती हैं। इनका किराया सामान्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में लगभग 15 से 17 प्रतिशत अधिक है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल...
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले— विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति
Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Ballia News : गोड़ जाति प्रमाण पत्र की मांग पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को SDM का नोटिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.