Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा

मितौली : थाना क्षेत्र के ग्राम निमचैना में हुए गणेश त्रिपाठी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि हत्या की साजिश रचने वाली कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ही निकली।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी संध्या देवी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने 12 दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े - मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत; 15 घायल

घटना 16 अप्रैल की है, जब ग्राम निमचैना निवासी गणेश तेल पिरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे रोककर तमंचे से गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीओ यदुवेंद्र ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों के साथ स्वाट टीम को भी लगाया गया था। जांच के दौरान मृतक की पत्नी संध्या देवी संदिग्ध पाई गई।

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि संध्या का प्रेम संबंध हरदोई जिले के थाना मंझिला क्षेत्र के गांव पारा निवासी पुरुषोत्तम बाजपेई से काफी समय से चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, गणेश इस संबंध में बाधा बन रहा था, इसलिए संध्या ने अपने प्रेमी पुरुषोत्तम और उसके साथी प्रवेश कुमार निवासी चांदपुर, थाना रामपुर कला, जनपद सीतापुर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

वारदात वाले दिन भी संध्या लगातार मोबाइल से अपने प्रेमी के संपर्क में थी और उसी की सूचना पर गणेश को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एक स्पलेंडर बाइक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम बाजपेई शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रवेश कुमार पर भी दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।

सीओ के अनुसार, गणेश की शादी करीब 10 वर्ष पहले हरदोई निवासी संध्या से हुई थी। शादी से पहले ही संध्या और पुरुषोत्तम के बीच प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। यही संबंध इस हत्याकांड की वजह बना।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी Varanasi News : पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल...
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले— विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ नारी शक्ति
Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा
Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Ballia News : गोड़ जाति प्रमाण पत्र की मांग पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को SDM का नोटिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.