- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- Gonda News : घर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, कुछ दिन पहले ही बाहर प्रदेश से लौटा था
Gonda News : घर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, कुछ दिन पहले ही बाहर प्रदेश से लौटा था
गोंडा : नवाबगंज थाना क्षेत्र के खडौवा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि सुकई तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह बाहर रहकर जो भी कमाई करता था, उसका हिस्सा परिवार को भी देता था, ताकि घर का खर्च सुचारु रूप से चलता रहे।
मंगलवार देर रात जब परिजनों को उसके कमरे से कोई हलचल नहीं सुनाई दी, तो उन्हें आशंका हुई। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
इसके बाद परिजनों ने नवाबगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक फंदे से लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुकई की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कुछ समय से बीमार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि बिना किसी विवाद के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
