Varanasi News : मुख्यमंत्री ने रविदास मंदिर में टेका मत्था, विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखी

प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली मूर्ति सहित अन्य कार्यों का भी सीएम ने अवलोकन किया

सीएम ने दो दिवसीय दौरे पर देर रात तक कई विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखी

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीर गोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका एवं विधिवत दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के महंत से भी वार्ता की एवं उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के लंगर हाल का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली मूर्ति सहित अन्य कार्यों का भी सीएम ने अवलोकन किया। खराब मौसम व बारिश के बीच सीएम ने दो दिवसीय दौरे पर देर रात तक कई विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखी।  

सर्किट हाउस में सीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल 

यह भी पढ़े - Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता

इससे पहले अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिला और वार्ता की। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

अमरोहा में दर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत अमरोहा में दर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
अमरोहा। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो...
सुलतानपुर में छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
वाराणसी में दालमंडी पुनर्विकास परियोजना तेज: 12 और मकान ध्वस्त, अब तक 132 भवन हटाए गए
बुलंदशहर में OYO होटल में मिला प्रेमी जोड़े का संदिग्ध मामला: युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर
बरेली में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की 40 घंटे तक जांच, वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल उपकरण खंगाले
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.