- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- दरोगा भर्ती परीक्षा : वाराणसी और प्रयागराज के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
दरोगा भर्ती परीक्षा : वाराणसी और प्रयागराज के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
लखनऊ, 14 और 15 मार्च को होने वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के आने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाने और स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की है।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04222 लखनऊ–प्रयागराज संगम परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को शाम 5:45 बजे लखनऊ से चलेगी। यह ट्रेन बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, बिश्नाथगंज, मऊ आइम्मा, सिवैथ, फाफामऊ और प्रयाग स्टेशन पर ठहरेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार दोनों दिनों में प्रतिदिन लगभग एक लाख परीक्षार्थियों और अभिभावकों के आने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां से यात्रियों को ट्रेन के अनुसार प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा।
इसके अलावा अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जा रहे हैं और सुरक्षा के लिए जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम तैनात रहेगी।
