बरेली : अग्निवीर भर्ती रैली में 650 युवाओं ने लगाई दौड़, 440 सफल

बरेली, जाट रेजिमेंट केंद्र परिसर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। भर्ती प्रक्रिया के तहत 650 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जिनमें से 440 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के तहत शनिवार को चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

भर्ती कार्यालय बरेली के अंतर्गत आने वाले बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती जिलों के अभ्यर्थियों ने रैली में भाग लिया। दौड़ और अन्य प्रारंभिक परीक्षणों में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

भर्ती रैली के दौरान जाट रेजिमेंट के सामने नकटिया रोड को वन-वे कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो प्लाटून पीएसी के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी।

जंक्शन और बस अड्डों से भर्ती में शामिल होने आए युवाओं की सुविधा के लिए ई-बसों की व्यवस्था भी की गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.