- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह प्रेम और सौहार्द्र के माहौल में संपन्न
बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह प्रेम और सौहार्द्र के माहौल में संपन्न
बेल्थरारोड (बलिया) : बरनवाल सेवा समिति बेल्थरारोड द्वारा वैश्य अतिथि भवन में आयोजित होली मिलन समारोह प्रेम, सौहार्द्र और सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय बरनवाल वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल ने होली को आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व बताया।
उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जो लोगों को आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर देता है। इस दौरान उन्होंने बरनवाल समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही वैश्य अतिथि भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण में हर संभव आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने समाज से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री रविंद्र बरनवाल ने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर आपसी एकता मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से भी सक्रिय होना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को बेहतर अवसर मिल सकें। वहीं रसड़ा से पहुंचे ओमप्रकाश बरनवाल ‘ओम जी’ ने बरनवाल समाज को पिछड़ी जाति में शामिल कराने के लिए प्रयास तेज करने की मांग की।

समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरनवाल ने की। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर समाज के लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गणेश वंदना परिधि बरनवाल ने प्रस्तुत की, जबकि स्वागत गीत रागिनी, पूजा, हर्षिता और लक्ष्मी बरनवाल ने गाया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश बरनवाल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र बरनवाल, मनोज बरनवाल, अनिरुद्ध बरनवाल, सुंदर प्रकाश बरनवाल, अनुपम बरनवाल, योगेश्वर बरनवाल, ओमप्रकाश बरनवाल, घनश्याम बरनवाल, रामेश्वर बरनवाल, अभिषेक बरनवाल सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आदर्श बरनवाल और श्रेया बरनवाल ने किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
होली मिलन समारोह में बच्चों ने डीजे डांस, भक्ति गीत, होली गीत और विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रुद्र प्रताप बरनवाल, तेजस्वी बरनवाल, अंश बरनवाल, आयान बरनवाल, रौनक बरनवाल, आरुष बरनवाल, आर्या बरनवाल, अक्षिता बरनवाल, इशिका बरनवाल, परिधि बरनवाल, आश्वी बरनवाल, दिव्यांशी बरनवाल सहित कई बच्चों ने भाग लिया। वहीं श्रीमती शशिकला ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
