- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- प्रदेश में 15 मार्च को होगी उल्लास-नव भारत साक्षरता परीक्षा, 4.25 लाख प्रतिभागी होंगे शामिल
प्रदेश में 15 मार्च को होगी उल्लास-नव भारत साक्षरता परीक्षा, 4.25 लाख प्रतिभागी होंगे शामिल
लखनऊ, केंद्र सरकार के उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश में वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण की साक्षरता परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 35,140 साक्षरता परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें अब तक 4,25,600 असाक्षर प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में साक्षरता परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। इस वर्ष 21 सितंबर 2025 को आयोजित पहले चरण की परीक्षा में 1,43,946 चिन्हित असाक्षरों ने भाग लिया था, जिनमें से 1,22,146 प्रतिभागी सफल रहे।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
