- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- Hardoi News : पेपर कप फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मशीन में गर्दन फंसने से मजदूर की मौत
Hardoi News : पेपर कप फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मशीन में गर्दन फंसने से मजदूर की मौत
हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित एक पेपर कप फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय रेहान मशीन के पास अकेले काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी गर्दन मशीन में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद जब फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ बाहर से लौटे तो दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां रेहान की गर्दन मशीन में फंसी हुई मिली।
इसके बाद मशीन को बंद कर मजदूर को बाहर निकाला गया और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
फैक्ट्री मालिक के अनुसार आशंका है कि काम के दौरान रेहान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे उसका ध्यान मशीन से हट गया और वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
