बलिया : मामूली विवाद में भांजे ने मामा पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी के बाद भांजे ने अपने मामा पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार धनजी राजभर (42) की पत्नी ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति की बहन का बेटा धर्मेंद्र राजभर (32) अपने माता-पिता के निधन के बाद उनके साथ ही रहकर कबाड़ बीनने और बेचने का काम करता है।

यह भी पढ़े - UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता

बताया गया कि गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे किसी बात को लेकर मामा-भांजे के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर अपने मामा धनजी राजभर के पेट में चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को तत्काल सीएचसी रेवती ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने के कारण शुक्रवार को चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए मनजी राजभर को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में सहतवार थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.