- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने दी गोली मारने की धमकी
बलिया : शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने दी गोली मारने की धमकी
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार स्थित एक गांव में 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक ने घटना के बाद महिला को किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि अगले दिन आरोपी दोबारा उसके घर में घुस आया और धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो उसे गोली मार देगा। उसने महिला के ससुर को भी चुप रहने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से परिवार काफी डर गया।
इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना के चौथे दिन गुरुवार शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसी गांव के पंकज ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि घटना 9 मार्च की बताई जा रही है, जबकि 10 मार्च को महिला को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
