बलिया : इलेक्ट्रिक फेंसिंग की चपेट में आने से महिला की मौत, दो के खिलाफ मुकदमा

बलिया, शहर से सटे निधरिया गांव में खेत में लगी इलेक्ट्रिक फेंसिंग (झटका मशीन) की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका लक्ष्मी देवी (48) पूर्व प्रधान लाल बिहारी की पत्नी थीं। बताया गया कि शुक्रवार को वह खेत में पानी पहुंचाने के लिए पाइप बिछा रही थीं। इसी दौरान खेत में लगाए गए इलेक्ट्रिक फेंसिंग में अचानक तेज करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

यह भी पढ़े - Ballia News : लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गांव के हरिकिशुन वर्मा ने अपने खेत को पशुओं से बचाने के लिए चारों ओर झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) लगा रखी थी। हरिकिशुन वर्मा और लाल बिहारी के खेत आपस में सटे हुए हैं।

फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति की तहरीर पर हरिकिशुन वर्मा और उनके पुत्र गोविंद वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.