देश संविधान से चलता है, किसी के बयान से नहीं: ओमप्रकाश राजभर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि देश संविधान के अनुसार चलता है, किसी व्यक्ति विशेष के बयान से नहीं।

वाराणसी स्थित सर्किट हाउस पहुंचे राजभर ने शंकराचार्य के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान किसी के कहने से नहीं बदल सकता और किसी व्यक्ति के बयान से कुछ नहीं होता।

यह भी पढ़े - रत्नेश वर्मा के ऑडिटर पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल

गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विषय जब मंत्रिमंडल के समक्ष आएगा, तब उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर राजभर ने कहा कि जिसे भी आपत्ति है, वह सर्वोच्च न्यायालय जा सकता है। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और चुनाव समय पर कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतपत्र छपकर सभी जिलों में भेजे जा चुके हैं और विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

राजभर समाज के नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बीते 23 वर्षों में उन्होंने जो कार्य किए हैं, वैसा किसी और ने नहीं किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.