गाजीपुर में स्कूटी-बाइक की टक्कर, महिला समेत चार घायल

गाजीपुर। जिले में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब स्कूटी सवार महिला मोड़ पर वाहन घुमा रही थी। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन युवक स्कूटी से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - जनता दर्शन में बोले योगी: घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान

घायल महिला की पहचान नैसारे निवासी सुनीता प्रजापति के रूप में हुई है, जो स्थानीय सैनिक स्कूल में दाई के पद पर कार्यरत हैं। बाइक सवार घायलों में कुसम्ही कला निवासी अजय कुमार, मदनही निवासी राजन विश्वकर्मा और नैसरा निवासी जमालुद्दीन शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक प्रत्यूष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.