बलिया की डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन

बलिया। जनपद की रहने वाली डॉ. नलिनी सिंह का लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर चयन हुआ है। उनके चयन की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

दुबहर क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी पूर्व नौसैनिक केडी सिंह की पुत्री डॉ. नलिनी सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हुई। इसके बाद उन्होंने चीन से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। भारत लौटने के बाद वह एमडी की तैयारी कर रही थीं, जिसमें सफलता मिलने पर उनका चयन KGMU में हुआ।

यह भी पढ़े - मन:स्थली एजुकेशन सेंटर में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

परिवार के अनुसार, चिकित्सा क्षेत्र के प्रति उनका समर्पण और निरंतर मेहनत इस सफलता का आधार रही। डॉ. नलिनी की बड़ी बहन डॉ. अपराजिता सिंह वर्तमान में राजस्थान के उदयपुर में सेवाएं दे रही हैं, जबकि छोटी बहन नंदिनी सिंह रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी चचेरी बहन सुकन्या सिंह मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं।

एक ही परिवार की चार बेटियों के चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत और अध्ययनरत होने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, सियाराम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह, चंद्रप्रकाश पाठक, शिवपुर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव ‘भुवर’ सहित अन्य लोगों ने डॉ. नलिनी सिंह को शुभकामनाएं दीं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण का उदाहरण है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.