आजमगढ़ में एटीएम ठगी गिरोह का वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने एटीएम ठगी के मामलों में शामिल एक अंतर्जनपदीय वांछित अभियुक्त को सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कुमार (33) निवासी पौधन रामपुर, थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ बस्ती, लखनऊ, जौनपुर, अम्बेडकरनगर सहित विभिन्न जनपदों में 13 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, अर्टिगा कार, एटीएम कैश टैपिंग उपकरण, 11 प्लास्टिक स्ट्रिप, सांचा, कटर मशीन, मेटल कटर, टेस्टर, तीन एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और 2,530 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गंभीरपुर थाना पुलिस के मुताबिक, 29 जनवरी को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रानीपुर रजमो शाखा के प्रबंधक ने एटीएम से 20,000 रुपये की निकासी विफल होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने कैश डिस्पेंसर में अवैध कैश टैपिंग डिवाइस लगाकर नकदी को मशीन में फंसा दिया और बाद में निकाल लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि रोहुआ मुस्तफाबाद के पास वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एटीएम ठगी में शामिल अभियुक्त कार से आ रहा है। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्त ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.