गोरखपुर: बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले के पास की आत्महत्या, मोबाइल पर बनाया वीडियो; जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक ने कथित प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक ने घटना से पहले अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो बनाया था, जो बाद में उसके फोन से बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने कथित तौर पर युवती के घर से करीब 500 मीटर दूर जहरीला पदार्थ सेवन किया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से दवा का रैपर भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े - कानपुर: तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान; बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था और उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। इस संबंध में छात्रा के पिता ने सितंबर 2024 में तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 3 नवंबर 2024 को तिवारीपुर पुलिस ने युवक को डोमिनगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार भी किया था।

पुलिस का कहना है कि युवक के मोबाइल से करीब दो मिनट का एक वीडियो मिला है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है। बताया गया कि युवक ने पहले भी छात्रा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। परिजनों के अनुसार, छात्रा के मना करने पर युवक धमकी भी देता था, जिसके बाद परिजन पुलिस की शरण में गए थे।

गोरखनाथ पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

गोरखपुर: बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले के पास की आत्महत्या, मोबाइल पर बनाया वीडियो; जांच में जुटी पुलिस गोरखपुर: बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले के पास की आत्महत्या, मोबाइल पर बनाया वीडियो; जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक ने कथित प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में आत्महत्या कर ली।...
बलिया: शिक्षक नेता ने बजट को मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए निराशाजनक बताया
बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले, आम आदमी को अब भी राहत का इंतजार
स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला संवेदनशील और जनहितैषी बजट: आनंद सिंह
रांची: खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, छह बसें जलकर राख; साजिश की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.