- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे ‘प्रमोद बाबा’, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे ‘प्रमोद बाबा’, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बलिया। जिला पंचायत के आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में जनपद के पत्रकारों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय ‘प्रमोद बाबा’ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार केदार ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, प्रग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र, बलजीत सिंह, रमाशंकर तिवारी, रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी और रोशन जायसवाल ने उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में सुधीर ओझा, सुधीर तिवारी, ओंकार सिंह, नरेन्द्र मिश्र, लवकुश सिंह, मधुसूदन सिंह, पुष्पेन्द्र तिवारी ‘सिन्धु’, अखिलानन्द तिवारी, असगर अली, अजय भारती, भोला जी, राजेश ओझा, करुणासिन्धु सिंह, राजू दूबे, शशिकांत ओझा, प्रदीप शुक्ला, गिरीश तिवारी, रामकृष्ण मिश्र, अनिल अकेला, रविशंकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिन्हा ने किया।
