मुंबई से महिला को गोरखपुर लाकर हत्या, प्रेम संबंध और बेटे की पहचान बना कारण

गोरखपुर। मुंबई की रहने वाली प्रिया शेट्टी (35) की गोरखपुर में हत्या के मामले में पुलिस ने पति, उसकी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम संबंध, बेटे की पहचान और सामाजिक दबाव कारण बने।

पुलिस जांच में सामने आया कि विजय कुमार साहनी, निवासी सहजनवां (गोरखपुर), वर्ष 2012 में मुंबई में प्रिया शेट्टी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था। इसी दौरान प्रिया ने एक बेटे को जन्म दिया। बाद में विजय उससे अलग हो गया और वर्ष 2015 में संध्या से विवाह कर लिया, जिससे उसकी दो बेटियां हैं।

यह भी पढ़े - सुंदर लड़की की फोटो दिखाकर राजस्थान के युवक को फंसाया, जयमाल के बाद बंधक बनाकर वसूले 3.11 लाख रुपये

वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से विजय और प्रिया के बीच दोबारा संपर्क हुआ। प्रिया द्वारा बेटे को पिता का नाम देने और बेहतर स्कूल में दाखिले का दबाव बनाए जाने से विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार विजय ने यह मामला परिवार के सामने आने से बचाने के लिए प्रिया को मुंबई से गोरखपुर बुलाया।

पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को विजय, उसकी पत्नी संध्या और प्रिया ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे। 29-30 जनवरी की रात सहजनवां क्षेत्र में सुनसान स्थान पर प्रिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर ईंट से वार किए गए और शव को निर्वस्त्र अवस्था में फेंक दिया गया।

30 जनवरी को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरघट्टा पुल के नीचे महिला का शव बरामद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और ऑटो चालक की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.