- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- उन्नाव
- Unnao Suicide: महिला सिपाही का पुलिस लाइन में लटका मिला शव… घटना को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चांए,
Unnao Suicide: महिला सिपाही का पुलिस लाइन में लटका मिला शव… घटना को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चांए, कई दिन से थी परेशान
उन्नाव में महिला सिपाही ने पुलिस लाइन स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
उन्नाव में महिला सिपाही ने पुलिस लाइन स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर कई तरह चर्चाएं है। बताया जाता है कि वह कई दिनों परेशान थी।
उन्नाव: एएचटीयू थाने में तैनात महिला आरक्षी ने पुलिस लाइन की सरकारी आवास में फांसी लगा ली। आनन-फानन उसे निकट के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
वह मूलरूप से खेकड़ा गांव व थाना खेकड़ा जिला बागपत की निवासी थी और 2019 बैच की आरक्षी थी। इस समय उसकी तैनाती एएचटीयू सेल में थी। घटना की जानकारी पर एएसपी शशांक शेखर सिंह सहित सीओ सिटी आशुतोष कुमार व सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे। उसके पिता सुरेंद्र धामा की बहुत पहले मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद से महकमे के हड़कंप मच गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। घटना को लेकर कई तरह चर्चाएं है। बताया जाता है कि वह कई दिनों परेशान थी। ड्यूटी होने के बावजूद गुरुवार को वह कमरे से नहीं निकली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि महिला सिपाही का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है।
