Accident In Unnao: सड़क हादसों में बच्चे समेत दो की मौत, शव को कब्रिस्तान में दफनाया, परिजनों में मची चीख-पुकार

उन्नाव में सड़क हादसे में बच्चे समेत दो की मौत।

उन्नाव में सड़क हादसे में बच्चे समेत दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

उन्नाव: उन्नाव की अजगैन कोतवाली अंतर्गत कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार देररात दो स्थानों पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से एक बच्चे औऱ एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा औऱ बच्चे को शव को कस्बे के कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

पहली घटना : हाइवे स्थित पक्षी विहार के पास हुई। जिसमें कबाड़ी का काम करने वाला जानी शाह फारुकी पुत्र शागिर शाह निवासी नरायन चौक मयान चौक जिला फाटनपारा छत्तीसगढ़ को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

यह भी पढ़े - Ballia News : धनजी हत्याकांड में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

दूसरी घटना : ईंट भट्ठा मजदूर प्रकाश निवासी ग्राम पाली जिला नेवादा थाना कदवापुर अपने बच्चो के साथ क्षेत्र में आया था। देररात अज्ञात वाहन ने उसके छह वर्षीय बेटे विष्णु को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चे के शव को नगर के कब्रिस्तान में दफन कराया गया।  

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.