- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रामपुर
- रामपुर में दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
रामपुर में दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
On
मिलक (रामपुर)। गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब बस पार्किंग के दौरान बैक करते हुए एक व्यक्ति को कुचल दिया गया। हादसे में फल का ठेला लगाने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया।
यह भी पढ़े - लखनऊ : सड़क पर मयखाना बनाते युवकों पर पुलिस की सख्ती, अभियान चलाकर किए चालान; नशेबाजी और हुड़दंगियों पर हुई कार्रवाई
मृतक जहीर अपने पीछे पत्नी मेहताब, 16 वर्षीय बेटी सानिया, 13 वर्षीय बेटी ईरम और 7 वर्षीय बेटे फैजल को रोता-बिलखता छोड़ गया है। वह फल का ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता था।
कोतवाली प्रभारी पुष्कर सिंह गंगवार ने बताया कि बस पार्किंग करते समय हुई लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
खबरें और भी हैं
‘फेफना खेल महोत्सव’ का फाइनल होगा भव्य, आज होगा शुभारंभ
By Parakh Khabar
बलिया में शिक्षा मित्रों से जुड़ी अहम खबर, शिक्षा विभाग में हलचल
By Parakh Khabar
Latest News
17 Dec 2025 14:27:58
IPL 2026 RCB Players List : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को अबुधाबी में IPL मिनी ऑक्शन...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
