Prayagraj News: टीचर ने क्लासरूम में छात्राओं को पीटा तो कालेज जाकर अभिभावकों ने जमकर काटा बवाल

नैनी, प्रयागराज। यमुना नगर के नैनी चाका स्थित सीओडी के समीप बाल विकास इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्लास रूम में टीचर द्वारा छात्राओं को पीटने एक मामला सामने आया है। देर शाम कॉलेज के बाहर अभिभावक और ग्रामीणों ने कॉलेज छात्राओं के पिटाई से नाराज होकर गेट के सामने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

भीड़ और हंगामा होता देख स्कूल प्रबंधन ने गेट पर ताला लगा दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाने का प्रयास किया। घंटो पंचायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावको के साथ समझौता कर मामले को रफा दफा कर दिया। जिसके बाद हंगामा शान्त हो गया। 

जानकारी के मुताबिक नैनी एफ सी आई रोड के समीप बाल विकास इंटर कालेज में शुक्रवार को विद्यालय के टीचर पर छात्राओं को पीटने का आरोप लगाने का मामला समाने आया। जहां कॉलेज के छात्राओ के परिजन काफी संख्या में स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामले ने तूल पकड़ा तो ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गयी।

भीड़ देख कॉलेज के गेट को बंद करा दिया गया। इस दौरान कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोप लगाने वाले परिजनों को स्कूल प्रबंधन के साथ बैठाकर घंटो पंचायत की। काफी देर के बाद किसी तरह से अभिभावको और कालेज प्रबंधन के बीच समझौता हुआ और हंगामा शान्त कराया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.