बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर एक बोलेरो के पिछला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नेरा कुबूलपुर गांव के पास दोपहर करीब दो बजे हुई। बोलेरो सवार सभी लोग अयोध्या जिले के इनायतनगर क्षेत्र के निवासी थे और लखनऊ के मोहनलालगंज में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। वाहन को अजीत कुमार चला रहे थे।

यह भी पढ़े - बलिया में कथित मतांतरण प्रयास के आरोप में पादरी गिरफ्तार

बताया गया कि एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट संख्या 19.7 से 19.8 के बीच बोलेरो का पिछला बायां टायर अचानक फट गया, जिससे तेज रफ्तार वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर लोनीकटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बाबूराम (60), शांति देवी (62) और इंद्रपति (60) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में से कुछ को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष अभय मौर्य ने बताया कि अधिकांश घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर एक बोलेरो के पिछला टायर फटने से वाहन...
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
प्यार और आपत्तिजनक फोटो बना हत्या की वजह, बलिया पुलिस ने युवक की मर्डर मिस्ट्री सुलझाई; पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पों से खेली जाएगी होली, रंगों के बजाय फूलों से होगा उत्सव
Ballia Breaking: वेतन–पेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दी स्थिति की जानकारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.