International Women’s Day : महिलाओं के योगदान से ही समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव

बरेली : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सहयोग, सेवा और महिला सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर तबस्सुम फातिमा ने कहा कि जब महिलाएं एक-दूसरे का सहयोग करती हैं और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करती हैं, तभी वास्तविक सशक्तिकरण संभव हो पाता है। वहीं संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़े - बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में 257 पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक और रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और उनके योगदान से ही एक समृद्ध एवं प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को महिलाओं के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रो. सुजाता कटियार, महिमा तिवारी, गुलफशां सैफी, डॉ. सुम्बुल खान, डॉ. पूजा कटियार, उपासना यादव, स्वर्णिमा सिंह, शिखा कुमारी, फरहीन, मनीषा सक्सेना, श्रेया भारद्वाज, अम्बर आजमी, सबा नाज, मुस्कान मलिक सहित कई लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. साक्षी भटनागर ने किया, जबकि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.