Ballia News : विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी व मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को पीड़िता अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी की रात दोनों आरोपितों ने उसे खेत में खींचकर जबरदस्ती की और विरोध करने पर मारपीट की।

यह भी पढ़े - दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

महिला ने बताया कि घटना के बाद लोकलाज के डर से उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में किसी तरह उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद साक्ष्यों का संकलन किया गया।

पुलिस ने नामजद आरोपी सुरहिया निवासी गुड्डू कुमार और मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.