Indore News : ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ के लिए पंजीकरण शुरू, वरिष्ठ नागरिक दिखाएंगे गायन प्रतिभा

इंदौर : हिंदी फिल्मों के गीतों पर आधारित लोकप्रिय गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ का आयोजन इस वर्ष भी आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर, इंदौर द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और महिला वरिष्ठ नागरिक भाग ले सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। इंदौर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों का पंजीकरण ऑफलाइन किया जाएगा, जबकि अन्य प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े - LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 60 रुपये की बढ़ोतरी; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण 9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक किया जाएगा। पंजीकरण फॉर्म आनंदम कार्यालय, ए-15, स्लाइस-5, स्कीम-78, विजय नगर, इंदौर से कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रतियोगिता के विजेता को 51,000 रुपये तथा उपविजेता को 21,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी अरुण सिंह (9826010110) और नितिन नामदेव (7805985935, 9302274758) से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.