प्रतापगढ़: रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका गहराई

प्रतापगढ़। देलहुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भवालपुर में विश्वनाथ गंज रेलवे स्टेशन के पास रविवार को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश मिश्र (20) पुत्र अशोक कुमार मिश्र, निवासी रघवापुर राजापुर, थाना रानीगंज के रूप में हुई है।

शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चंद्र प्रकाश के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस के अनुसार, चंद्र प्रकाश शनिवार को एक बारात में जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़े - मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, IVRI और सर्किट हाउस में अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.