Meerut News: मैंने खा लिया, तू भी खा ले, जहर खाकर प्रेमिका के घर पहुंचा किशोर, अस्पताल में मौत

UP News : मेरठ गंगानगर इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर (17) जहरीला पदार्थ खाकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। वह प्रेमिका से बोला कि मैंने जहर खा लिया है, तू भी खा ले। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मवाना सीएचसी लेकर गई। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस के मुताबिक दो सप्ताह पूर्व प्रेमी के नहीं आने से नाराज प्रेमिका ने भी मवाना में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के चलते उसकी जान बच गई थी। मृतक किशोर कक्षा 12 का छात्र था।

इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार शाम यह किशोर इंचौली क्षेत्र की निवासी प्रेमिका के घर पहुंचा। मोहल्ले में शादी होने के चलते परिवार के लोग वहां व्यस्त थे। किशोर बेसुध हालत में पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर ने प्रेमिका से कहा कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। अब तू भी जहर खा ले। किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोसी वहां पहुंच गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची। उन्होंने किशोर के पिता को सूचना दी। पुलिस को दिए बयान में किशोर ने जहर खाने की बात कही। पुलिस ने उसे सीएचसी मवाना में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

किशोर की मां और बहन का रोकर बुरा हाल हो गया। पिता मजदूरी करते हैं। वहीं, लोगों ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व प्रेमिका ने भी प्रेमी द्वारा मिलने से मना करने पर जहरीला पदार्थ खा लिया था, उपचार के बाद उसकी जान बच गई थी।इस मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पहले किशोरी ने जहर खाया था, रविवार को किशोर ने जहर खा लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.