बलिया में पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर व हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी 2026 की रात करीब पौने 12 बजे बांसडीह कोतवाली एवं एसओजी की संयुक्त टीम हुसैनाबाद मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह बिना रुके भागने लगा। भागने के प्रयास में वह सड़क की दाहिनी पटरी पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट

पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश बबलू नट पुत्र सुलेमान नट, निवासी आदर, थाना बांसडीह, जनपद बलिया के दाहिने पैर में गोली लग गई।

पूछताछ में सामने आया कि घायल बदमाश बबलू नट 25 हजार रुपये का इनामी व वांछित गो-तस्कर है। 8 फरवरी 2026 को गोवंश की तस्करी कर बिहार ले जाते समय उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बबलू नट मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से एम्स दिल्ली तक का सफर: बलिया के लाल डॉ. अमरेंद्र गुप्ता बने चिकित्सक, क्षेत्र में खुशी प्राथमिक विद्यालय से एम्स दिल्ली तक का सफर: बलिया के लाल डॉ. अमरेंद्र गुप्ता बने चिकित्सक, क्षेत्र में खुशी
बलिया : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र...
बलिया में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, वन दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
बलिया में पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Road Accident in Ballia : तेज रफ्तार कार ने ली 10 वर्षीय बालक की जान, गांव में मातम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.