प्राथमिक विद्यालय से एम्स दिल्ली तक का सफर: बलिया के लाल डॉ. अमरेंद्र गुप्ता बने चिकित्सक, क्षेत्र में खुशी

बलिया : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ. अमरेंद्र गुप्ता ने देश के सर्वोच्च चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में चिकित्सक के रूप में चयनित होकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का माहौल है।

डॉ. अमरेंद्र गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने पैतृक गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बलिया से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। कड़ी मेहनत और निरंतर परिश्रम के बल पर उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।

यह भी पढ़े - आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया

चिकित्सा क्षेत्र में अपनी दक्षता को और मजबूत करते हुए डॉ. अमरेंद्र ने लखनऊ स्थित फातिमा हॉस्पिटल से एमडी की पढ़ाई पूरी की। अब एम्स, नई दिल्ली में चयन के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

डॉ. अमरेंद्र गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उनकी इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे, शिक्षक देवेंद्र वर्मा, कृष्णानंद सिंह, वीरेंद्र यादव, आशुतोष पांडेय, हरेकृष्णा पांडेय, अजित सिंह, नंद लाल शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूरे बिल्थरारोड क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग डॉ. अमरेंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से एम्स दिल्ली तक का सफर: बलिया के लाल डॉ. अमरेंद्र गुप्ता बने चिकित्सक, क्षेत्र में खुशी प्राथमिक विद्यालय से एम्स दिल्ली तक का सफर: बलिया के लाल डॉ. अमरेंद्र गुप्ता बने चिकित्सक, क्षेत्र में खुशी
बलिया : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र...
बलिया में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, वन दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
बलिया में पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Road Accident in Ballia : तेज रफ्तार कार ने ली 10 वर्षीय बालक की जान, गांव में मातम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.