- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी भदौरिया टोला में रविवार को एक युवक का शव घर के अंदर पंखे के हुक से लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रविवार को देव कुमार की पत्नी लीला देवी खेत में मटर तोड़ने गई थीं, जबकि उनका 13 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार घर से बाहर खेलने चला गया था। इसी दौरान देव कुमार ने पंखे के हुक से बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
कुछ देर बाद जब पुत्र मिथुन घर लौटा तो पिता को फंदे से लटका देख वह घबरा गया और रोते हुए शोर मचाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
इस संबंध में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।
