बलिया में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, वन दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया : शादी का झांसा देकर एक वन दरोगा द्वारा युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने आरोपी वन दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार ने शादी का भरोसा दिलाकर उससे संबंध बनाए और करीब आठ माह तक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। युवती ने बताया कि जब उसने शादी की बात पर जोर दिया और विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े - महाशिवरात्रि पर हल्देश्वर नाथ शिव मंदिर से निकली भव्य शिव बारात

पीड़िता के अनुसार, प्रारंभिक स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने डीआईजी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई, जिसके निर्देश पर उभांव थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से एम्स दिल्ली तक का सफर: बलिया के लाल डॉ. अमरेंद्र गुप्ता बने चिकित्सक, क्षेत्र में खुशी प्राथमिक विद्यालय से एम्स दिल्ली तक का सफर: बलिया के लाल डॉ. अमरेंद्र गुप्ता बने चिकित्सक, क्षेत्र में खुशी
बलिया : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र...
बलिया में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, वन दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
बलिया में पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Road Accident in Ballia : तेज रफ्तार कार ने ली 10 वर्षीय बालक की जान, गांव में मातम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.